मुझे महत्व नहीं दिया गया इसलिए मंत्रिपद से इस्तीफा दिया: किरोड़ी लाल मीणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2024

राजस्थान के मंत्रिपद से कई दिन पहले इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिपद इसलिए छोड़ा क्योंकि लोगों ने उन्हें महत्व नहीं दिया।

मीणा ने कहा, ‘‘मैंने इस सरकार में मंत्रिपद इसलिए छोड़ दिया क्योंकि जिन लोगों की मैं 45 वर्षों से सेवा कर रहा था, उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।’’ उन्होंने दौसा में आदिवासी दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया और कहा कि वह आरक्षण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देंगे।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘चुनाव से पहले लोग कहते थे कि अगर (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी सत्ता में आए तो वह आरक्षण खत्म कर देंगे। मोदी आ गए हैं और डॉ. किरोड़ी लाल की जिम्मेदारी है कि वह आरक्षण के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया