टेनिस सुपरस्टार Novak Djokovic का बड़ा दावा, कहा- मुझे खाने में दिया गया था जहर...

By Kusum | Jan 10, 2025

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच अक्सर अपने खेल के कारण चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वो किसी और ही कारण के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, जोकोविच ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, ऑस्ट्रेलिया ओपन 2022 से पहले उनके खाने में जहर मिलाया गया था। जोकोविच को कोरोना वायरल की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। उनका वैक्सीन न लगने की वजह से वीजा रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। जोकोविच ने दावा किया कि इस दौरान उनके खाने में जहर मिलाया गया था। 

जोकोविच साल 2022 में कोविड19 के नियमों की वजह से ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्हें डॉक्यूमेंट्स में गलत जानकारी देने के कारण हिरासत में लिया गया था। इसके साथ ही एक होटल में चार दिनों तक रखा गया। ये डिटेंशन सेंटर था। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा