14 साल की लड़की से बलात्कार की कर रहा था कोशिश, किया विरोध तो घोंटा गला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर 14 साल की एक लड़की की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान अनुज (26) के रूप में की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि अनुज ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की सात अक्टूबर को गांव में गन्ने के खेत में मृत मिली थी। जब लड़की अपने पिता के लिए भोजन लेकर गयी थी तब उसके साथ यह घटना घटी। उसका पिता खेत में काम कर रहा था।

प्रमुख खबरें

बीसीसीआई के शेड्यूल से नाखुश हैं कोच गंभीर और गिल, अफगानिस्तान टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Bihar में Samrat Choudhary सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, 24 April को NDA का बड़ा Floor Test

Akshay Kumar की नई पारी? Sandeep Reddy Vanga और Aditya Dhar के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- ताकतवर है एनिमल का गुस्सा

लड़खड़ाती दुनिया को India दिखाएगा रास्ता , Tripura में RSS प्रमुख मोहन भागवत का अहम संदेश