फिल्म ‘तूफान’ में मुक्केबाज की भूमिका निभाने में मुझे बहुत खुशी मिली: फरहान अख्तर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि आगामी फिल्म ‘तूफान’ में मुक्केबाज की भूमिका को निभाने में उन्हें बहुत ‘‘खुशी” मिली। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा चरित्र है जो उन्हें 1995 की हिट फिल्म “रंगीला” में ब्लैक मार्केट में फिल्म टिकट बेचने वाले आमिर खान के तेज तर्रार चरित्र मुन्ना की याद दिलाता है। अख्तर ने खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म “दिल चाहता है’’ में 20 साल पहले उनके साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सोचते थे कि किसी सुपरस्टार को ऐसा किरदार निभाने में कितना मजा आता होगा जिसका रवैया किसी की परवाह न करने वाला होता होगा।

इसे भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह की हालत में सुधार, शुक्रवार को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में फिल्माई गई ‘तूफान’ का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है और इसकी पटकथा अंजुम राजाबाली और विजय मौर्य ने लिखी है। अख्तर ने इस किरदार में रच-बस जाने में मदद करने का श्रेय सह-अभिनेता हुसैन दलाल को दिया है जो नागपाड़ा के ही रहने वाले हैं। अभिनेता ने नागपाड़ा के लोगों का भी शुक्रिया किया।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास