साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय पर साधा निशाना, बोलीं- भगवा को दिला कर रहूंगी सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्वजय सिंह पर सनातन धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया और कहा कि वह भगवा को सम्मान दिला कर रहेंगी। भाजपा ने प्रज्ञा को दिग्विजय के खिलाफ भोपाल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से टिकट मिलने के तुरंत बाद प्रज्ञा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने (दिग्विजय) हमारे सनातन धर्म और भगवा को अपमानित किया है...। मैं भगवा को सम्मान दिला के रहूंगी।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा पर भाजपा ने खेला दांव

वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) के तहत मामला अदालत में विचाराधीन है। जब उनसे सवाल किया गया कि मालेगांव में वह अब भी सुनवाई का सामना कर रही हैं, तो इस पर प्रज्ञा ने कहा कि मझे क्लीन चिट मिली है। जो भी षडयंत्र किये गये हैं, वो षडयंत्र अपनी जगह फेल हो गये हैं...। मालेगांव बम विस्फोट में आरोपी बनाये जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कांग्रेस एवं दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (कांग्रेस एवं दिग्विजय) कानून का दुरुपयोग किया है और संवैधानिक नियम तोड़े हैं। स्त्री को अपमानित भी किया है। मुझे गैर कानूनी तरीके से प्रताड़ित भी किया है...।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा ने कहा कि उनके सामने दिग्विजय मजबूत उम्मीदवार नहीं है। इस मौके पर एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल लोकसभा सीट की प्रत्याशी घोषित करने में कोई देरी नहीं हुई है। सोच समझकर उचित समय पर भाजपा ने सुयोग्य प्रत्याशी का चयन किया है और यह दिन हमारे लिये विजय प्राप्ति के लिये पर्याप्त हैं। रिकॉर्ड वोटों से प्रज्ञा सिंह को जिताएंगे। प्रज्ञा को अपने खिलाफ भोपाल से उतारे जाने पर दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें। नर्मदे हर! 

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर