अगर मुझे कमजोर पक्ष के रूप में देखा जाता है तो इससे मुझे फायदा होगा: अल्जारी जोसेफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2020

मैनचेस्टर। अल्जारी जोसेफ को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे कमजोर कड़ी माना जा रहा है लेकिन इस युवा तेज गेंदबाज का मानना है कि साथी तेज गेंदबाजों की तुलना में ‘अनजान’ होने के कारण उन्हें आठ जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में फायदा हो सकता है। कोरोना वायरस महामारी के बीच वेस्टइंडीज की टीम जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। तेईस साल के जोसेफ ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले है जबकि वह शेनन गैब्रिएल की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं जिसमें केमार रोच और जेसन होल्डर भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: तेज गेंदबाज शिखा पांडे का मानना, महिला क्रिकेट अलग खेल, अनावश्यक बदलाव ना करें

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसका इस्तेमाल फायदे के लिए कर सकता हूं- मुझे अपनी क्षमता पता है और उन्हें शायद नहीं पता। लेकिन मुझे पता है कि मैं किसी भी विरोधी पर हावी हो सकता हूं।’’ जोसेफ ने कहा, ‘‘मैं इस दौरे को टीम को रैंकिंग में ऊपर ले जाने में मदद करने के मौके के तौर पर देखता हूं। मुझे खेलने का मौका मिलता है तो मैं इसका फायदा उठाने का प्रयास करूंगा और कप्तान तथा टीम की जरूरत के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह