सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करूंगी: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा 13 जनवरी को बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक का वह बहिष्कार करेंगी।  उन्होंने कहा कि बुधवार को ट्रेड यूनियनों के बंद के दौरान राज्य में वामपंथी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कथित हिंसा के विरोध में उन्होंने बैठक के बहिष्कार का निर्णय किया है। ट्रेड यूनियनों के 24 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात बाधित करने करने का भी प्रयास किया। 

प्रमुख खबरें

UltraTech की केबल सेक्टर में एंट्री से मचा हड़कंप, KEI Industries के Shares में भारी गिरावट

Assam के Kamrup Court ने ड्रग्स तस्करी मामले में 3 दोषियों को सुनाई 15 साल की कैद

Volkswagen का 89 साल का सबसे बड़ा Restructuring Plan, 1 लाख Job Cut से बाजार में हलचल

Ladakh में Nautor Land के नियमितीकरण नियमों को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी