जिस जमीन पर लकीर खींच देंगे वो दे दूंगा, जब UAE से पीएम मोदी ने सुनाया 2015 का वो किस्सा

By अभिनय आकाश | Feb 14, 2024

संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में लोगों द्वारा "मोदी-मोदी" के नारे लगाए गए। 'अहलान मोदी' कार्यक्रम के लिए यूएई के अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतवंशी लोगों का अभिवादन 'नमस्कार' कहकर किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत- यूएई की मजबूत साझेदारी का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है। आप यूएई के कोने-कोने से और भारत के अलग-अलग राज्यों से यहां आए हैं लेकिन सभी के दिल जुड़े हुए हैं. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर दिल की धड़कन, हर सांस, हर आवाज कहती है - भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।

इसे भी पढ़ें: Ahlan Modi Event: हर धड़कन कह रही है भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद, अबू धाबी में भारतीय समुदाय से बोले प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने अबू धाबी में बनकर तैयार हुए हिंदू मंदिर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा लोगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि जब साल 2015 में मैंने यूएई के क्राउन प्रिंस नाहयान के सामने आप सबकी ओर से यहां अबू धाबी में मंदिर का प्रस्ताव रखा था तो उन्होंने तुरंत बिना एक पल गंवाए हां कर दी थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि जिस जमीन पर लकीर खींच दोगे, मैं दे दूंगा। अबू धाबी में इस भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना कम सोने से बढ़ता है Sleep Debt और कमजोर होता है Immune System

बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Bank of America पर US Treasury ने ठोका 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना

Narendra Modi सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप, Abhijeet Dipke ने साधा निशाना