मैं लोगों के लिए जियूंगी, काम करूंगी और उनके लिए ही मरूंगी: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि वह देश को बांटने की इजाजत नहीं देंगी और वह लोगों के लिए काम करती रहेंगी और उनके लिए ही जियेंगी और मरेंगी। कोलकाता के बाबूघाट इलाके में गंगासागर तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान नेता सभी लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश ने कई समस्याओं का सामना किया लेकिन देश का बंटवारा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं देश को तोड़ने और बांटने की इजाजत नहीं दूंगी। मैं लोगों के लिए जियूंगी, उनके लिए काम करूंगी और यहां तक कि आम लोगों के लिए ही मरूंगी।’’ स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कहा था कि भारत में किसान, मोची और दलित समेत सभी वर्गों के नेता होंगे।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती