Musk से बात नहीं करूंगा, उनका दिमाग खराब हो गया है, दोस्त से रूठे ट्रंप, सुलह कराने की प्लानिंग में लगे व्हाइट हाउस के सहयोगी

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2025

एलन मस्क के साथ सार्वजनिक विवाद के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें टेस्ला के सीईओ से बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया कि आज बाद में उनकी मस्क के साथ बातचीत निर्धारित है, तो ट्रंप ने एबीसी न्यूज से उल्टे पूछा कि आपका मतलब उस आदमी से है जिसका दिमाग खराब हो गया है। ट्रंप ने आगे कहा कि फिलहाल वे उनसे बात करने में इच्छुक नहीं हैं और मस्क उनसे बात करना चाहते हैं, लेकिन वह टेस्ला के सीईओ से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: साथ खड़े होने पर गर्व...एलन मस्क-डोनाल्ड ट्रंप विवाद के बीच जेडी वेंस का आया बड़ा बयान

ट्रम्प और मस्क के बीच  तनाव की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने टेलीविजन पर ओवल ऑफिस में कहा कि वे बहुत निराश हैं। उनके पूर्व सहयोगी और शीर्ष दानकर्ता ने कांग्रेस के समक्ष उनके बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना की थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं एलन से बहुत निराश हूँ। मैंने एलन की बहुत मदद की है। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, ट्रम्प ने यह भी कहा कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी को व्हाइट हाउस की याद आती है और वह ट्रम्प डिरेंजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल

अंकिता भंडारी के माता-पिता का Delhi के इंडिया गेट पर धरना, Rahul Gandhi ने दिया समर्थन

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद