जावड़ेकर से मुलाकात करेंगे केजरीवाल, बोले- पराली निस्तारण के लिए नवीन तकनीक को लागू कराने का करूंगा अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात करेंगे और उनसे पराली के निस्तारण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) द्वारा विकसित किफायती तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश पड़ोसी राज्यों को देने का अनुरोध करेंगे। पूसा की ओर से विकसित इस तकनीक को ‘पूसा डिकम्पोजर’ कहते हैं जिसमें पूसा डिकम्पोजर कैप्सूल की मदद से एक तरल तैयार किया जाता है और उसे आठ से दस दिन के लिए छोड़ दिया जाता है और इसके बाद इस पदार्थ को पराली के ऊपर डाल दिया जाता है, इससे पराली का निस्तारण जैविक तरीके से हो जाता है। इस कैप्सूल की कीमत 20 रुपए है और इससे एक एकड़ में चार से पांच टन फूस का निस्तारण किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज