मैं डोनाल्ड ट्रंप को हरा देता, लेकिन...चुनाव के 2 महीने बाद राष्ट्रपति पद की रेस से हटने की जो बाइडेन ने बताई वजह

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2025

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार को रिपबल्किन डोनाल्ड ट्रंप से मिली हार के बाद अब निर्वतमान राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान सामने आया है। जो बाइडेन ने कहा कि  नवंबर में हुए आम चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को हरा देते, लेकिन उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की एकता की खातिर बीच में ही दौड़ से हटने का फैसला किया। व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या आपको दोबारा चुनाव न लड़ने के अपने फैसले पर पछतावा है? क्या आपको लगता है कि इससे आपके पूर्ववर्ती के लिए आपका उत्तराधिकारी बनना आसान हो गया?

इसे भी पढ़ें: क्रेमलिन ने पुतिन से मुलाकात की ट्रंप की इच्छा का स्वागत किया

 बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक ऐसा निर्णय है जिसके बारे में वह सोच सकती हैं। वह चार साल बाद फिर से चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है। यह निर्णय उन्हें ही लेना होगा। इस दौरान बाइडन से पूछा गया, क्या आप राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी सक्रिय रहने की योजना बना रहे हैं, या आप बुश मॉडल का अनुसरण करने जा रहे हैं, जहां आप लोगों की नजरों से ओझल रहेंगे? इसका जवाब देते हुए बाइडन ने कहा मैं न तो नजरों से ओझल होऊंगा और न ही दिलों से। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे। उनकी जगह डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप बाइडन से पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल