मैं वादा करती हूं कि भाजपा, टीएमसी, बीजद के किसी सांसद को फोन नहीं करूंगी: अल्वा ने एमटीएनएल से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

नयी दिल्ली| उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने सोमवार को कहा कि उनके मोबाइल फोन से कॉल ना तो जा रही है और ना ही इस पर आ रही है। साथ ही, एमटीएनएल पर तंज करते हुए कहा कि अगर इसकी सेवाएं बहाल हो जाती हैं तो वह भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस या बीजू जनता दल के किसी भी सांसद को फोन नहीं करेंगी।

अल्वा ने कहा, ‘‘प्रिय बीएसएनएल/एमटीएनएल, आज भाजपा के कुछ मित्रों से बात करने के बाद मैं किसी को कॉल नहीं कर पा रही हूं और ना ही किसी का फोन आ पा रहा है। अगर आप सेवाएं बहाल कर देंगे, तो मैं वादा करती हूं कि आज रात भाजपा, टीएमसी या बीजद के किसी सांसद को फोन नहीं करूंगी।’’ उन्होंने पूछा कि क्या आपको मेरे केवाईसी की अब जरूरत है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट