वायुसेना कर्मी ने किया था निजामुद्दीन का दौरा, 3 लोग पृथकवास में भेजे गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन जवानों को वर्तमान में एहतियातन पृथकवास में भेजा गया हैं, क्योंकि उनमें से एक ने उस समय निजामुद्दीन क्षेत्र का दौरा किया था, जब पिछले महीने तबलीगी जमात का कार्यक्रम वहां चल रहा था। वायु सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि मार्च के मध्य में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया था, जिनमें बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह जवान उसी समय के आसपास निजामुद्दीन इलाके में गया था, जब वहां जमात का कार्यक्रम चल रहा था। भारतीय वायु सेना इसकी जांच कर रही है कि वह जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह वायु सेना के दो अन्य कर्मियों के संपर्क में आया है। उनमें से किसी को अभी लक्षण नहीं हैं। तीनों अभी पृथकवास में हैं।''

प्रमुख खबरें

अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर