4 डे टेस्ट मैच को लेकर बोले इयान बॉथम- टेस्ट क्रिकेट को अकेला छोड़ दो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

केपटाउन। महान आलराउंडर इयान बाथम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन अंतिम घंटे में इंग्लैंड की रोमांचक जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अपील की है कि टेस्ट क्रिकेट को ‘अकेला’ छोड़ दें। आईसीसी की क्रिकेट समिति 1877 से चले आ रहे पांच दिवसीय प्रारूप की जगह चार दिवसीय टेस्ट कराने के प्रस्ताव पर चर्चा करेगी। पिछले 143 वर्ष से टेस्ट क्रिकेट पांच दिवसीय प्रारूप में ही खेला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: टेस्ट रैंकिग में कोहली नंबर 1 पर बरकरार, रहाणे और पुजारा खिसके

बाथम ने इंग्लैंड की 189 रन की जीत के बाद ट्वीट किया कि इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन... पांच दिवसीय टेस्ट क्रिकेट का शानदार अंत... खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट का आनंद लिया। क्रिकेट के इस सर्वोच्च प्रारूप को ऐसे ही छोड़ दीजिए। यह जज्बे, कौशल, स्टेमिना और क्षमता की असली परीक्षा है। यह वास्तविक खिलाड़ियों के लिए असली क्रिकेट है। इस ऐसे ही छोड़ दीजिए।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम