कोर्ट के फर्जी आदेश बनवा कर मध्य प्रदेश के IAS ने लिया प्रमोशन

By सुयश भट्ट | Jul 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक स्थानीय कोर्ट के फर्जी आदेशों से प्रमोशन लेने के आरोप में एक आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी आदेश की मदद से आरोपी कथित तौर पर राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस कैडर में पदोन्नत हुआ था।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री समित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर छोड़ी गई वाटर कैनन, कर रहे थे विरोध प्रदर्शन 

दरअसल आईएएस संतोष वर्मा को पुलिस ने रविवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया। जहां आईएएस अधिकारी के वकील एवं शासकीय वकील में कई तर्क रखे गए। जिसके बाद पुलिस ने अन्य दस्तावेज और पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड मांगा। संतोष वर्मा 14 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे।

वहीं 2016 में संतोष वर्मा के खिलाफ साल एक महिला की शिकायत पर इंदौर में शादी का झांसा देकर ज्यादती करने का मामला दर्ज किया गया था। उस दौरान संतोष वर्मा को आईएएस के पद पर पदोन्नत किया जा रहा था। तब लोक सेवा आयोग ने इनके खिलाफ दर्ज अपराधिक प्रकरण वाले मामलों की जानकारी मांगी थी। उस समय संतोष वर्मा ने कोर्ट का झूठा आदेश पेश किया था और पदौन्नती ली थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई

Solex Energy का बड़ा प्लान: 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये Revenue का लक्ष्य

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

Asian Games 2026 Hockey में 18 सितंबर से शुरू होंगे मुकाबले, Japan में भिड़ेंगी 12 टीमें