सीबीआई ने पंजाब में दो लाख रुपये की रिश्वत मामले में आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली| केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ में पंजाब रोडवेज के निदेशक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी परमजीत सिंह को पदोन्नति के लिए एक अधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिय।

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति के लिए पंजाब के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव से नाम की सिफारिश करने के लिए शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।’’

उन्होंने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया कि रिश्वत की राशि पर बातचीत हुई और आरोपी दो लाख रुपये स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया।

जोशी ने कहा, ‘‘उक्त निदेशक (सिंह), पंजाब रोडवेज, चंडीगढ़ ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को धमकी दी कि यदि उसे उक्त रिश्वत की राशि नहीं दी गई तो उसे परिणाम भुगतना होगा।’’

अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने और प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेते हुए पकड़ लिया। जोशी ने कहा, ‘‘आज चंडीगढ़ और मोहाली में आरोपी के परिसरों में छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls: BJP ने Nandigram से हसिरानी रथ और रेजीनगर से सखाराव सरकार को उतारा

चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ से बाहर; पूरी जानकारी यहाँ देखें

जब Sanjay Dutt की वजह से 90s में पूरी फिल्म इंडस्ट्री ठप्प हो गई थी! 1993 टाडा केस का वो सच जिसने बॉलीवुड को हिला दिया

US दबाव में झुकी सरकार, Rahul Gandhi का आरोप- महंगे होंगे UPI Payments