पैरालंपिक की तैयारियों में जुटे IAS अधिकारी कम शटलर यथिराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2021

नयी दिल्ली। सुहास एल यथिराज पिछले साल अगस्त के अंतिम हफ्ते में नोएडा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को कोविड-19 महामारी से बचाने के काम में जुटे थे लेकिन अब वह 24 अगस्त से शुरू होने वाले तोक्यो पैरालंपिक में पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल की संचालन संस्था बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को भारत को द्विपक्षीय कोटा प्रदान किया जिससे यथिराज और मनोज सरकार ने पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया।

इसे भी पढ़ें: सिमी सिंह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! नंबर 8 पर वनडे शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

इससे बैडमिंटन का सात सदस्यीय दल पैरालंपिक में हिस्सा लेगा। यथिराज के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पिछले 16 महीनों में कोरोना वायरस से निपटने से संबंधित जानकारी साझा की गयी हैं और एशियाई पैरा बैडमिंटन स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता यथिराज अब देश को गौरव दिलाने के लिये अतिरिक्त घंटे अभ्यास में जुटे हैं। प्रयागराज के पूर्व जिलाधिकारी यथिराज ने कहा, ‘‘नोएडा का जिलाधिकारी होने के नाते महामारी के दौरान का समय बहुत चुनौतीपूर्ण था। लेकिन मैंने अपनी ट्रेनिंग नहीं छोड़ी और सारा ध्यान और समय इस पर लगाये रखा। मुझे तोक्यो 2020 में पदक जीतने का पूरा भरोसा है। ’’ यथिराज को पुरूष एकल एसएल4 में जबकि सरकार ने पुरूष एकल एसएल3 में कोटा मिला।

प्रमुख खबरें

CHOGM में बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, Guyana को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit देगा भारत

राजस्थान में अवैध Sand Mining रोकने को छह Task Force गठित, तीन नदियों में निगरानी

Ramayana के सेट से सामने आईं रणबीर कपूर और बेटी राहा की अनदेखी तस्वीरें, आलिया भट्ट ने की शेयर

ASEAN Summit: मनीला नहीं जाएंगे Xi Jinping, चीनी प्रीमियर Li Qiang संभालेंगे कमान