IAS पूजा खेडकर करोडों की है मालकिन, कई एकड़ के खेत, प्लॉट और फ्लैट

By रितिका कमठान | Jul 12, 2024

महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुई है। देश भर में पूजा खेडकर को लेकर चर्चा हो रही है। ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए यूपीएससी की परीक्षा पास की है। केंद्र ने अधिकारी पर लगे आरोपों के बाद जांच करने के लिए समिति का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि कभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि पूजा खेडकर के पिता पूर्व सरकारी अफसर हैं और राजनीति में भी है। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने का कोई जिक्र दस्तावेजों में नहीं किया था। उनकी पत्नी सरपंच है और उनके द्वारा दायर हलफनामे में भी ऐसी जानकारी नहीं दी गई है। ये भी सामने आया है कि पूजा के पास करोडों की संपत्ति है।

पुणे की रहने वाली ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का नाम चर्चा में है। पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। इन आरोपों के बाद पुणे से उनका ट्रांसफर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में किया गया है।

जानें कमाई के बारे में
इस मामले के सामने आने के बाद पूजा खेडकर को लेकर कई खुलासे हो रहे है। ये भी सामने आया है कि पूजा करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। पूजा की सालाना कमाई 42 लाख रुपये है। उनके पास 17 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी है।

पिता का भी रहा है विवादों से नाता
पूजा खेडकर ट्रेनी अधिकारी है। ट्रेनिंग के दौरान ही उन्होंने कई अवैध मांग की है, जिस कारण वो विवादों में घिर गई है। इस मामले में पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे ने खेडकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खेडकर के परिवार से संबंधित ये पहला मामला नहीं है। उनके पिता और पूर्व रिटायर्ड अधिकारी दिलीप खेडकर पर भी कई गंभीर आरोप लगे है। उनके पिता ने इस वर्ष वंचित बहुजन अघाड़ी से अहमदनगर लोकसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में उन्हें 13 हजार 749 वोट मिले।

दिलीप खेडकर द्वारा दायर किए गए चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी सामने आया है। उन्होंने बताया है कि उनके पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ये भी चर्चा हो रही है कि एक चार्टर्ड अकाउंटेटं के पास इतनी अधिक संपत्ति कैसे हो सकती है। 

ये है पूजा से जुड़ा विवाद
बता दें कि ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने यूपीएससी परीक्षा 2021 में पास की थी। इस परीक्षा में उनकी ऑल इंडिया रैंक 821 थी। सामने आया है कि उन्होंने खुद को दिव्यांग बताया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के पास एक याचिका भी दायर की गई है। पूजा का तर्क है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को एससी/एसटी अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि पूजा के पास 110 एकड़ कृषि भूमि है। उनके पास छह प्लॉट और सात फ्लैट है। सोने की बात करें तो उनके पास 900 ग्राम सोना और हीरे है। उनके पास एक सोने की घड़ी है जिसकी कीमत 17 लाख रुपये है। वो एक ऑडी गाड़ी की मालकिन है। इसके अलावा उनके पास चार अन्य गाड़ियां भी है। दो प्राइवेट कंपनियों में भी उनकी पार्टनरशिप है। सिर्फ पूजा के पास ही 17 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई