आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 07, 2021

शिमला  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज राजभवन में 2020 कैडर के चार आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। इन अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश कैडर आबंटित किया गया है। ये परिवीक्षाधीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान फेयरलाॅन शिमला में राज्य विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन चार प्रोबेशनर्ज में ओम कान्त ठाकुर, अभिषेक कुमार गर्ग, गुरसिमर सिंह और दिव्यांशु सिंघाल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: एक लाख करोड़ की निधि ग्रामीण स्तर पर सुदृढ़ करेगी कृषि-बागवानी अधोसंरचनाः सुरेश भारद्वाज

उन्होंने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने और लोगों के कल्याण के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने की सलाह दी, जिससे अफसरशाही के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आए। उन्होंने जिला लाहौल-स्पीति के अपने हाल ही के दौरे के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश के तीव्र विकास का कारण यहां के लोगों की अफसरों के पास सुगम पहंुच है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से विकास की गति बाधित होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन संवाद में बोले...‘मिस’ करता हूं मंडियाली धाम

आर्लेकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम कागज रहित कार्य प्रणाली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और युवा अधिकारियों को इस क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश में इस प्रकार का वातावरण विकसित किया जाना चाहिए कि लोग पर्यटन गतिविधियों में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले को पर्यटन से जोड़ना चाहिए और वर्षभर जिलावार पर्यटन गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को सफल एवं यादगार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यताएं और हिमाचल प्रदेश में अभी तक के अपने अनुभव सांझा किए। संयुक्त निदेशक हिपा ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान