खूबसूरत वादियों में हाथों में हाथ डाले दिखे IAS अतहर आमिर और महरीन काजी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

By प्रिया मिश्रा | Jul 15, 2022

यूपीएससी टॉपर टीना डाबी से तलाक के बाद आईएएस अतहर आमिर खान जल्द ही डॉक्टर महरीन काजी से शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अतहर आमिर और महरीन की सगाई की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसी बीच, दोनों अपने इंस्टग्राम पर कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज़ को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों के निकाह का बेसब्री से इंतज़ार है। 

हाल ही में अतहर आमिर और महरीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में महरीन के हाथ और पैर में मेहंदी लगी हुई है और वे अतहर के हाथों में हाथ डाले बैठी हुई हैं। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर की पहली शादी आईएएस टॉपर टीना डाबी से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा  दिन नहीं चल पाया। दोनों ने शादी के दो साल बाद आपसी सहमति से एक दूसरे को तलाक दे दिया था।

कौन हैं डॉक्टर महरीन काजी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर महरीन काजी श्रीनगर के लाल बाग की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इन दिनों वे नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में पोस्टेड है। डॉक्टर मेहरीन के पास मेडिसिन में एमडी है। उन्होंने यूके और जर्मनी से दवाओं में डिग्री हासिल की है। वे दिल्ली की अंबेडकर यूनिवर्सिटी से भी पढ़ी हैं। मेहरीन सोशल मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। वे महिलाओं से जुड़े ब्रांड्स को बढ़ावा देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहरीन काफी समय से आमिर को डेट कर रही थीं। खबरों को मानें तो दोनों अक्टूबर में निकाह कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर