By अभिनय आकाश | Dec 27, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो' यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है। 8 दिन की यात्रा स्थगित कर दी गई है। 120 दिनों में 3 हजार 570 किलोमीटर की यात्रा 'भारत जोड़ो' यात्रा ने तय की है। इसमें कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि केंद्र सरकार 'भारत जोड़ो' यात्रा की निगरानी के लिए खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए संवैधानिक और कानूनी हथकंडे अपना रही है।
जयराम रमेश ने कहा कि चूंकि डबल इंजन की सरकार थी, इसलिए यह सत्यापन ऊपर से आदेश के बाद ही हुआ होगा। इस संबंध में सोहना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन, हमारी यात्रा पूरी तरह पारदर्शी है। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।