Haridwar में IB अधिकारी को चालक ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीपी नौटियाल को उनके ही कार चालक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक विक्रम नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कनखल क्षेत्र में शाम को उस समय हुई, जब नौटियाल अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके और चालक नेगी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक ने अपने तमंचे से नौटियाल पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए।

इस घटना के तुरंत बाद नौटियाल को कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं। बेहतर उपचार और विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया।

इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गोली लगने से नौटियाल के माथे के पास चोट आई है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भुल्लर के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विवाद के कारणों और गोली चलाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mahila Congress का केरल में प्रदर्शन

शबरिमला यात्रियों के लिए Pampa में Spot Booking फिर शुरू नहीं होगी, TDB ने दी सफाई

Sonam Wangchuk का आरोप, Ladakh प्रशासन क्षेत्र पर थोप रहा फैसले

Himachal Assembly ने पास किया नया बिल, उद्योगों में 80 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों को मिलेंगी