IBM रिपोर्ट: भारत में data breach की औसत लागत बढ़कर 25.5 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

मुंबई, तीन अगस्त भारत में किसी संगठन के लिए आंकड़ों या सूचनाओं में सेंध लगने की औसत लागत वर्ष 2026 में बढ़कर रिकॉर्ड 25.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह पिछले वर्ष के 22 करोड़ रुपये की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

आईबीएम इंडिया एवं दक्षिण एशिया में उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी) गौरव अग्रवाल ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) को तेजी से अपनाए जाने के कारण साइबर खतरे भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एजेंटिक क्षमताओं वाले एआई को सुरक्षा के पूरे जीवनचक्र में शामिल किया जाना चाहिए, जिसमें खतरे का पता लगाना, उसका विश्लेषण करना, प्राथमिकता तय करना और समाधान करना शामिल है। कारोबार क्षेत्रों के लिए मजबूती विकसित करने और प्रतिस्पर्धी लाभ हासिल करने की दिशा में यही रणनीतिक प्राथमिकता होनी चाहिए।’’ रिपोर्ट के अनुसार, जिन संगठनों ने अपनी सुरक्षा प्रणाली में एआई और स्वचालन का उपयोग नहीं किया, उन्हें प्रति आंकड़ों में सेंध की औसतन 31.6 करोड़ रुपये की लागत उठानी पड़ी।

वहीं, जिन संगठनों ने एआई और स्वचालन का व्यापक इस्तेमाल किया, उनके लिए यह लागत 21.3 करोड़ रुपये रही। जबकि सीमित स्तर पर इसका उपयोग करने वाले संगठनों में यह लागत 23.1 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Geminiका कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!

Davis Cup: दक्षिणेश्वर और श्रीराम बालाजी ने युगल मैच जीता, भारत की उम्मीदें बरकरार