Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

अफगानिस्तान के नवनियुक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभालने की कोशिश कर रहे हैं और दबाव की स्थिति में सही फैसले लेना सीख रहे हैं। पहले राशिद खान के उपकप्तान रहे जदरान ने कहा कि तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नयी भूमिका में उनकी और राशिद की बातचीत और समझ उनकी मदद करेगी। सीरीज रविवार से यहां शुरू होगी।

जदरान का मानना है कि अफगानिस्तान का भारत में खेलने का अनुभव श्रेयस अय्यर और उनकी टीम के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में मदद करेगा। इस अनुभव में विश्व कप के मुकाबले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं।

हमें बस स्थिति के अनुसार अपनी योजना को सही तरीके से लागू करना है। ’’ अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा कि टीम नतीजे के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बस अपना शत प्रतिशत देने और प्रक्रिया पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।

उम्मीद है कि हमारी सीरीज अच्छी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Hockey India ने DG आर के श्रीवास्तव को भेजा कारण बताओ नोटिस, छीने अधिकार

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन