IC 814 The Kandahar Hijack फिर से नए कानूनी पचड़े में फंसी, कोर्ट में लगाई गई याचिका, 4 एपिसोड हटाने की मांग

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2024

कंधार हाईजैक विवादों से घिरा हुआ है. पाकिस्तानी मुस्लिम नामों को हिंदू कोड नामों में बदलने का आरोप लगने के बाद अब समाचार एजेंसी एएनआई ने इस नेटफ्लिक्स सीरीज़ के निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें सीरीज़ के 4 एपिसोड को हटाने की मांग की गई है। वजह ये है कि मेकर्स ने बिना अनुमति के एएनआई के कंटेंट का इस्तेमाल किया है। 

इसे भी पढ़ें: IC-814 हाईजैक की घटना का जिक्र कर बोले उमर, मेरे पिता को आतंकियों को रिहा करने के लिए किया गया मजबूर

IC 814: कंधार अपहरण विवाद क्या है?

नेटफ्लिक्स की सीरीज़ द कंधार हाईजैक 1999 में काठमांडू से इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण का एक काल्पनिक संस्करण है, जो पिछले महीने रिलीज़ हुई थी और तब से विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स  यहां तक ​​कि कुछ भाजपा सदस्यों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम बदलने के लिए श्रृंखला की आलोचना की है। इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स के अधिकारियों को बुलाया, नेटफ्लिक्स ने 6-एपिसोड के शो में कुछ नए डिस्क्लेमर भी जोड़े और यह भी कहा कि सीरीज़ में इस्तेमाल किए गए कोड नाम वास्तविक घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए नामों को दर्शाते हैं।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें