ICC ने सरफराज पर नस्ली टिप्पणी के लिये चार मैच का प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

दुबई। आईसीसी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ उनकी नस्ली टिप्पणी के लिये चार मैचों के लिये प्रतिबंधित किया गया है। सरफराज ने स्वीकार कर लिया है कि मंगलवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हुई घटना से उन्होंने आईसीसी की खिलाड़ियों की नस्ली रोधी संहिता का उल्लंघन किया है। 

यह भी पढ़ें: श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, हार्दिक पर रहेंगी नजरें

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, ‘‘आईसीसी इस तरह के आचरण को जरा भी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरफराज ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया है, उन्हें इस पर पछतावा था और उन्होंने इस संबंध में सार्वजनिक तौर पर माफी भी जारी की थी इसलिये उन पर उचित जुर्माना तय करने के लिये इन चीजों को भी ध्यान में रखा गया।’’ पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने भी कप्तान की टिप्पणी के लिये माफी मांगी थी। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal