आईसीसी बोर्ड की बैठक में टी20 विश्व कप पर फैसले के लिये समय मांग सकता है BCCI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

नयी दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड की गुरुवार को होने वाली वर्चुअल बैठक में भारत की टी20 विश्व कप की मेजबानी पर निर्णय टलना तय है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस पर अंतिम फैसला करने के लिये एक महीने का समय मांगेगा। पहले यह फैसला किया गया था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली स्वयं इस बैठक में मौजूद रहेंगे लेकिन अब पता चला है कि वह आनलाइन ही इसमें भाग लेंगे तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को लेकर अमीरात क्रि​केट बोर्ड से चर्चा करने के लिये बुधवार को यूएई रवाना होंगे। बैठक में किसी ठोस नतीजे की उम्मीद नहीं है तथा एक जुलाई के बाद बीसीसीआई एक अन्य विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाएगा। आईसीसी 18 जुलाई को शुरू होने वाले वार्षिक सम्मेलन के दौरान अपने अंतिम फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: काइल जैमीसन ने अचानक आईपीएल छोड़ने को दिलचस्प अनुभव करार दिया

बीसीसीआई जिस एक अन्य मसले का सामना कर रहा है वह आईसीसी को वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिये मिलने वाली छूट है। पता चला है कि बीसीसीआई सरकार के शीर्ष अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा कर रहा है लेकिन इसका आसान समाधान संभव नहीं है। इसके अलावा 2023 से 2031 तक आठ वर्षों के लिये भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर भी चर्चा होगी। इसमें द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के अलावा आईसीसी की प्रमुख प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को भी लेकर भी चर्चा होगी क्योंकि महामारी के कारण इसकी शुरुआती चैंपियनशिप में कुछ श्रृंखलाओं का आयोजन नहीं हो पाया था। आईसीसी इस खेल के वैश्विक विकास की रणनीति पर भी चर्चा करेगी जिसमें महिला क्रिकेट पर विशेष जोर दिया जाएगा। आईसीसी इस खेल को 104 देशों में समान रूप से फैलाना चाहता है।

प्रमुख खबरें

गुजरात सरकार प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘रिफॉर्म उत्सव’

Vadnagar से Varanasi तक BJP की Sewa Jyoti Yatra, PM Modi के 25 साल का सफर दिखाएगी पार्टी

Vote Theft Controversy: राहुल गांधी ने BJP और Election Commission पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण