Jasprit Bumrah की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, चैंपियंस ट्रॉपी से पहले करना होगा ये काम

By Kusum | Feb 03, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी भी स्क्वॉड में बदलाव की संभावना है। दरअसल, आईसीसी ने सभी आठ टीमों के समक्ष डेडलाइन रखी है कि वे 11 फरवरी तक अपनी-अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बुमराह बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी में आ गए हैं, जहां वो मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। 

वहीं पिछले महीने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि , जसप्रीत बुमराह को पांच हफ्ते का आराम दिया गया है और वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। अगरकर का कहना था कि बुमराह की फिटनेस पर फैसला फरवरी महीने की शुरुआत में किया जाएगा। सारी मेडिकल जांच रिपोर्ट्स को परखने के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। 

टीम इंडिया के पास ये तय करने के लिए सिर्फ एक सप्ताह बाकी रह गया है कि जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बनाए रखना है या नहीं। 11 फरवरी तक सभी आठ टीमों को तय करना है किस प्लेयर को स्क्वॉड में रखना है और किसे नहीं। फिलहाल, बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलकर खुद की फिटनेस को साबित करना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Handloom Day पर हथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील की, बुनकरों की मदद का दिया संदेश

Siddaramaiah के दिए 14 नामों में से कुछ पार्टी ने खारिज किए: यतींद्र

BRICS Education Ministers बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi

Houthi Attack Saudi Arabia | सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का सिलसिलेवार हमला! 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल