आईसीसी ने इलिंगवर्थ के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2021

दुबई| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ के निधन पर शोक जताया। वह 89 बरस के थे। इलिंगवर्थ की एसोफैगल कैंसर (खाने की नली का कैंसर) के लिए रेडियोथेरेपी चल रही थी।

उन्होंने 1958 से 1973 के बीच इंग्लैंड के लिए 61 टेस्ट में 1836 रन बनाने के अलावा 122 विकेट चटकाए। उन्होंने 1970-71 एशेज में इंग्लैंड की 2-0 की जीत के दौरान टीम की कप्तानी की। इलिंगवर्थ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 24,134 रन बनाने के अलावा 2072 विकेट हासिल किए।

यॉर्कशर ने उनकी अगुआई में 1966 से 1968 के बीच लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब जीते। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, ‘‘रे इलिंगवर्थ इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज थे और इग्लैंड के शानदार कप्तानों में से एक।

उन्होंने खेल को बेहतरीन योगदान दिया, सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान के रूप में नहीं बल्कि कोच और चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदना उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।’’

संन्यास के बाद इलिंगवर्थ प्रसारण क्षेत्र से जुड़े और वह बीबीसी की प्रसारण टीम का हिस्सा रहे। वह 1995-96 में इंग्लैंड के कोच जबकि 1994 से 1996 के बीच चयन समिति के अध्यक्ष भी रहे।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप