ICC ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विल्लिस के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बाब विलिस के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें खेल के सबसे बड़े हीरो में से एक करार दिया। लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद विलिस का इंग्लैंड में 70 बरस की उम्र में निधन हो गया। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने बयान जारी करके वैश्विक संस्था की ओर से शोक जताया। साहनी ने कहा कि बाब के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं और आईसीसी की ओर से मैं उनके परिवार प्रति गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।

इसे भी पढ़ें: सचिन से कोहली की तुलना पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का बड़ा बयान

साहनी ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1981 में हेडिंग्ले टेस्ट में उनकी भूमिका क्रिकेट में सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रसारणकर्ता के रूप में भी उन्हें सराहा गया और खेल के प्रति उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। विलिस ने 18 टेस्ट और 29 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक