ICC ODI Ranking: नंबर 1 बल्लेबाज बने शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज शीर्ष पर लौटे

By अंकित सिंह | Nov 08, 2023

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ICC वनडे रैंकिंग में दुनिया का नंबर 1 स्थान हासिल करने वाले भारत के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शीर्ष स्थान से हटा दिया और अब बाबर के 824 की तुलना में उनके 830 रैंकिंग अंक हैं। गिल ने पिछले हफ्ते मुंबई में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपनी शानदार 92 रन की बदौलत शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने 8 विकेट पर 357 रन के कुल स्कोर में गिल के शीर्ष स्कोर की मदद से श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया।

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बीसीसीआई और पीसीबी में फिर छिडे़गी जंग, पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत?

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दोहरी खुशी की बात यह रही कि मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजों की सूची में भी नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली। सिराज ने पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़ दिया, जो पिछले हफ्ते नंबर 1 बने थे। सिराज के अब 709 रैंकिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीकी केशव महाराज से आगे हैं, जिनके 694 अंक हैं। गिल तेंदुलकर, एमएस धोनी और कोहली के बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी ने 25 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी, जिसके बाद गिल तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि शुबमन सिर्फ 24 साल की उम्र में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार