कोरोना महामारी के बीच ICC ने फैन्स के लिए खोला अपना पुराना संग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

दुबई।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड 19 महामारी के बीच मैच फुटेज का अपना पुराना संग्रह दर्शकों के लिये खोल दिया है जिसमें भारत की विश्व कप जीत के अनमोल पल भी शामिल हैं। इससे दर्शक घर बैठे यादगार क्रिकेट मैचों , मुख्या अंश और आईसीसी फिल्मों का मजा ले सकेंगे। आईसीसी ने अपने प्रसारण साझेदार के साथ मिलकर 1975 से अब तक के टूर्नामेंटों के मैच उपलब्ध कराये हैं जिनमें महिला और पुरूष विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्राफी के अलावा अंडर 19 विश्व कप शामिल है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा ,‘‘ एक खेल उद्योग के तौर पर हम अभूतपूर्व दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में प्रशंसकों से जुड़ना और भी जरूरी है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया भर में कहीं भी इस समय क्रिकेट नहीं हो रहा है। इसलिये हमने अपने प्रसारण साझेदार के साथ मिलकर आर्काइव से पुराने मैच प्रसारित करने का फैसला किया ताकि उन यादों को दोबारा जिया जा सके।’’ इसके अलावा आईसीसी के फेसबुक पेज पर भी ‘वॉच पार्टीज’ में पुराने मैच देखे जा सकते हैं। आईसीसी सोशल मीडिया चैनल, आईसीसी वेबसाइट और मोबाइल एैप पर भी लोग इससे जुड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमारा पूरा नियंत्रण, Iran को दी कड़ी चेतावनी

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र