ICC ने T20 विश्व कप में यूनिसेफ के साथ की साझेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 में यूनिसेफ के साथ साझेदारी काऐलान किया जिसमें फोकस क्रिकेट के जरिये महिला और कन्या सशक्तिकरण पर होगा। इस साझेदारी के तहत आईसीसी महिलाओं और कन्याओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये धन जुटाने में यूनिसेफ को मंच प्रदान करेगा। 

यूनिसेफ ने पुरूष विश्व कप के दौरान ‘वन डे फोर चिल्ड्रन’ मुहिम से 180000 डालर जमा किये थे। यह पैसा अफगानिस्तान में लड़कियों के क्रिकेट की एक परियोजना को गया। महिला विश्व कप 2020 से जमा होने वाला पैसा भी इसी तरह की परियोजना को जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत और वेस्टइंडीज की टीमें तीसरे वनडे के लिए कटक पहुंची

आईसीसी सीईओ मनु साहनी ने कहा कि हमें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में यूनिसेफ के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। क्रिकेट की दुनिया भर में असाधारण पहुंच है और इसके जरिये लड़कियों को सशक्त बनाने की मुहिम में हम मंच प्रदान करेंगे। आईसीसी और यूनिसेफ की साझेदारी 2015 में शुरू हुई थी। इसके जरिये क्रिकेट खेलने वाले देशों में क्रिकेट के मार्फत महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिये कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा