आईसीसी रैंकिंग: टी20 में 68 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंचे ईशान किशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

दुबई। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 68 पायदान की लंबी छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गये जबकि गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल भी आगे बढ़ने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू टी20 श्रृंखला में किशन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 164 रन बनाये हैं जिससे वह टी20 में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रहे। किशन शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके बाद केएल राहुल 14 वें स्थान पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर एक-एक पायदान नीचे क्रमश: 16वें और 17वें स्थान जबकि विराट कोहली दो पायदान नीचे 21वें स्थान पर खिसक गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रुतुराज गायकवाड़ बोले- आईपीएल प्रदर्शन ने उम्मीद बढ़ायी, लेकिन चिंतित नहीं हूं

गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर सात पायदान ऊपर 11वें जबकि लेग स्पिनर चहल चार पायदान के फायदे से 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान फिर से हासिल कर लिया है, जबकि श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा 16 पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हमवतन रविचंद्रन अश्विन के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। रविंद्र जडेजा और अश्विन ऑलराउंडर्स की सूची में शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित और कोहली क्रमश: सातवें और दसवें स्थान हैं जबकि इंग्लैंड के जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में लगातार दूसरा शतक लगाने के बाद शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार