ICC ने ठुकराई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की रेफरी को हटाने की मांग, क्या Asia Cup 2025 से हट जाएगा Pakistan?

By Kusum | Sep 16, 2025

एशिया कप 2025 मैच में भारत और पाकिस्तान मुकाबले के बाद लगातार विवाद गर्मा रहा है। जहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। ड्रेसिंग रूप का दरवाजा बंद कर लिया था। इसे लेकर बवाल मच हुआ है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी सोमवार की रात पीसीबी को दे दी गई। ये पीसीबी की मांग पर आईसीसी का औपचारिक जवाब है। कहा जा रहा है कि पीसीबी, पाइक्रॉफ्ट की उस भूमिका से नाराज है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा को टॉस के दौरान भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। हालांकि, आईसीसी ने इसका कारण बताते हुए कहा कि ऐसा समझा जाता है कि मैदान पर मौजूद एसीसी अधिकारियों ने पाइक्रॉफ्ट को बताया था कि टॉस के दौरान कोई कप्तान हाथ नहीं मिलाएगा। 

आईसीसी के पत्र ने इस बात को स्पष्ट कर दिया और पाकिस्तान के इस विश्वास का खंडन किया कि मैच रेफरी भारतीय टीम की ओर से काम कर रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीरने मैच के बाद बताया भी था कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ क्यों नहीं मिलाया? दोनों ने एक सुर में कहा था कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों के दर्द को समझते हुए और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं के सम्मान में उन्होंने ऐसा किया था।

 

अब सवाल ये उठता है कि, आईसीसी के डिमांग खारिज करने के बाद पाकिस्तान क्या वाकई में एशिया कप 2025 का बॉयकॉट करेगा या ये सिर्फ उसके द्वारा दी गई गीदड़ भभकी थी। गौरतलब है कि, पीसीबी ने कहा था कि अगर रेफरी एंडी को नहीं हटाया जाएगा तो वह एशिया कप से बॉयकॉट कर देगा। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

Amit Shah ने आतंकवाद रोधी प्रहार नीति के तहत हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर दिया जोर

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक