ICC ने श्रीलंकाई क्रिकेटर लोकुहेटिगे को फिक्सिंग के मामले में किया निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

दुबई।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलहारा लोकुहेटिगे को फिक्सिंग और भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। 

श्रीलंका की तरफ से नौ वनडे और दो टी20 मैच खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज लोकुहेटिगे पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है उन्हें जवाब देने के लिये 14 दिन का समय दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका पर शानदार जीत दिलाई

लोकुहेटिगे पर लगाये गये नये आरोप पिछले साल अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा यूएई में टी10 लीग के दौरान उनके खिलाफ लगाये गये इसी तरह के आरोपों के अतिरिक्त हैं।आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अस्थायी निलंबन पहले की तरह पूर्ण प्रभावी रहेगा तथा इन नये आरोपों की जांच लंबित होने तक वह आईसीसी संहिता के तहत निलंबित रहेंगे।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal