ICC T20 Worldcup 2023 की आज से हो रही है शुरुआत, यहां जानें शेड्यूल

By रितिका कमठान | Feb 10, 2023

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगी। महिला टी20 विश्व कप में आगामी 17 दिनों में कुल 10 दिनों में 23 मुकाबले खेलेंगी। महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने जीते है सबसे अधिक खिताब
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में वर्ष 2020 में भारतीय टीम रनर अप रही थी। फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मात खानी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय टीम टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर खिताब भारत लाना चाहेगी। हालांकि भारत के लिए टी20 महिला विश्व कप की राह आसान नहीं होने वाली है। टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया सबसे प्रभावशाली और प्रबल टीम साबित हुई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक पांच बार खिताब को जीत चुकी है। वहीं रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी।

इस टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड जैसी अहम टीमें भी ऑस्ट्रेलिया के वर्चस्व को खत्म करने की कोशिशों में जुटेंगी। बता दें कि बीते सात बार में से पांच बार ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन रह चुकी है। वर्ष 2020 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत हासिल की थी।

सेमीफाइनल में जाएंगी ये टीमें
बता दें कि हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा। इस विश्व कप को लेकर दुनिया भर के खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारतीय बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी
भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी हद तक खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के मुताबिक होगा। भारतीय टीम का प्रदर्शन बल्लेबाजों के खेल पर निर्भर करेगा। बल्लेबाज स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसी दमदार और धाकड़ बल्लेबाजों की बदौलत भारतीय टीम खिताब ला सकती है। वहीं ऋचा घोष और पूजा वस्त्राकर जैसी खिलाड़ी मौजूद हैं जो बड़े शॉट खेलने में माहिर है। 

ये टीमें ले रही हैं हिस्सा
ग्रुप 1 - बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका
ग्रुप 2 - भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड

ऐसे देख सकेंगे मैच
दक्षिण अफ्रीका में हो रहे टी20 महिला विश्व कप के मुकाबलों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देखा जा सकेगा। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर भी मुकाबले लाइव देख सकेंगे।

प्रमुख खबरें

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत

Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से झुलसे

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी