आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: पंत करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर, कोहली शीर्ष-10 से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

दुबई। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पांच स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली छह साल में पहली बार शीर्ष-10 से बाहर हो गए। कोविड-19 के कारण स्थगित और हाल में आयोजित पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने दोनों पारियों में 146 और 57 रन बनाए। पंत ने पिछली छह टेस्ट पारियों में दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा-दबाव में शतक

पूर्व भारतीय कप्तान कोहली हालांकि चार स्थान के नुकसान से बल्लेबाजी रैंकिंग में 13वें स्थान पर खिसक गए। वह पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। कोहली छह साल में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हुए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण एजबस्टन टेस्ट से बाहर रहे मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह नौवें पायदान पर हैं। एजबस्टन में इंग्लैंड की दूसरी पारी में नाबाद 142 रन बनाने वाले जो रूट ने बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उनके 923 अंक हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है