फिलिस्तीन क्षेत्रों में हुए युद्ध अपराधों की जांच करेगी ICC, अमेरिका ने की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

द हेग। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय(आईसीसी) की मुख्य अभियोजक ने कहा है कि वह फलस्तीनी क्षेत्रों में युद्ध के दौरान हुए कथित अपराधों की पूर्ण जांच शुरू करना चाहती हैं। उनके इस कथन पर इजराइल ने गुस्से भरी प्रतिक्रिया दी है वहीं अमेरिका ने इसकी निंदा की है। फलस्तीनियों ने आईसीसी के इस कदम को “लंबे समय से लंबित कदम” बताते हुए इसका स्वागत किया है। गाजा में 2014 से चल रही स्थिति की अभियोजकों द्वारा पांच साल तक की गई प्रारंभिक जांच के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस फैसले ने आईसीसी को यहूदी राज्य के खिलाफ एक “राजनीतिक हथियार” के तौर पर स्थापित कर दिया है। इजराइल 2002 में गठित इस अदालत का हिस्सा बनने से इनकार करता रहा है। आईसीसी की अभियोजक फातोउ बेनसोउदा ने शुक्रवार को एक बायन में कहा कि मैं इस बात से संतुष्ट हैं कि फलस्तीन में स्थिति की जांच आगे शुरू करने के लिए तार्किक आधार मौजूद हैं।” उन्होंने कहा, “संक्षिप्त में कहूं तो मुझे लगता है कि पूर्वी यरूशलम और गाजा पट्टी सहित वेस्ट बैंक में युद्ध अपराध किए गए या किए जा रहे हैं।” हालांकि उन्होंने कथित अपराधों को अंजाम देने वालों के कोई ब्योरे नहीं दिए।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में इजराइल का सबसे अच्छा मित्र हूं: डोनाल्ड ट्रम्प

बेनसोउदा ने कहा कि इस स्थिति से संबंधित अनोखी एवं बेहद विवादित कानूनी एवं तथ्यात्थमक मुद्दों” के चलते वह पूर्ण जांच शुरू करने से पहले, आईसीसी से उस क्षेत्र की जानकारी लेंगी जो अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि हम इसका या इजराइल को अनुचित तरीके से निशाना बनाने वाली किसी भी कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हैं।” इजराइल क्षेत्र में अमेरिका का शीर्ष सहयोगी है।

प्रमुख खबरें

असामाजिक हो रहे सोशल मीडिया का नियमन जरूरी

Strait of Hormuz पर Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमारा पूरा नियंत्रण, Iran को दी कड़ी चेतावनी

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?