ICC WTC Points Table 2025-27: भारत की पहली जीत के बाद बड़ा फेरबदल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लेटेस्ट पॉइंट टेबल

By Kusum | Jul 07, 2025

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को पटकनी देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अपनी पहली जीत दर्ज की है। भारत ने इस दौरान इंग्लिश टीम को 336 रनों के बड़े अंतर से हराया। ये भारत की इतिहास में विदेशी जमीं पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में भी बदलाव हुआ है। 

दूसरी पारी में भारत ने 527 रनों पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए। पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ लेकिन जब मैच हुआ तो आकाशदीप एक बार फिर बरस पड़े। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच में 10 विकेट पूरे किए। इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रनों पर सिमट गई और भारत ने 336 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया। 

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टॉप 2 में मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2 में से 2 मैच जीते हैं, 24 अंकों के साथ वह पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 1 मैच जीता है और एक मैच ड्रॉ खेला है। श्रीलंका के 16 अंक हैं।

टीम इंडिया इस जीत के बाद तीसरे नंबर पर आ गई है। टीम इंडिया ने 1 मैच जीता और 1 हारा है। इस टेस्ट से पहले इंग्लैंड टॉप 2 में थी, लेकिन अब खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है। भारत और इंग्लैंड के 12-12 अंक हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Mumbai Indians की हार के बाद कप्तान Hardik Pandya पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

North India में Heatwave का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR बना आग का गोला, अगले 3 दिन भारी

Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।

22 साल का इंतजार खत्म! East Bengal ने जीता बड़ा Football खिताब, Kolkata में जश्न का माहौल