Ice cream Side Effects: गर्मियों में ज्यादा आइसक्रीम खाना कहीं सेहत पर ना पड़ जाए भारी

By मिताली जैन | Jun 25, 2023

गर्मी का मौसम हो और आइसक्रीम खाने की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना हर किसी को अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो हर दिन आइसक्रीम खाते हैं और हर दिन एक नया फ़्लेवर ट्राई करते हैं। हो सकता है कि आपको भी ऐसा करना काफी अच्छा लगता हो। लेकिन हर दिन जरूरत से ज्यादा आइसक्रीम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जरूरत से ज्यादा आइसक्रीम खाने से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं-

अधिक मात्रा में आइसक्रीम खाने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि इससे आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। दरअसल, आइसक्रीम में कैलोरी, चीनी और फैट कंटेंट काफी अधिक होता है। ऐसे में जब आप नियमित रूप से आइसक्रीम खाते हैं तो आपकी डाइट में भी कैलोरी और शुगर बढ़ जाता है, जिससे धीरे-धीरे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Benefits of Kesar During Pregnancy: गर्भवती महिला के लिए केसर है बहुत फायदेमंद, कई समस्याओं को करता है दूर

खाने में न्यूट्रिशन की कमी

कई लोगों को बार-बार आइसक्रीम की क्रेविंग्स होती है। ऐसे में वे अपने मील टाइम में भी खाने की जगह आइसक्रीम खाना अधिक पसंद करते हैं। जब वे ऐसा करते हैं तो वास्तव में वे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जगह अतिरिक्त कैलोरी और शुगर का सेवन कर रहे होते हैं। आइसक्रीम में किसी तरह का पोषण नहीं पाया जाता है। लगातार ऐसा करने से व्यक्ति के शरीर में पोषण का संतुलन गड़बड़ा जाता है, जिससे बाद में व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

डाइजेशन से संबंधी समस्याएं

आइसक्रीम का अत्यधिक सेवन पाचन तंत्र के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। जब आप बहुत अधिक आइसक्रीम खाते हैं तो इससे आपको पेट में गैस, सूजन, ऐंठन या फिर दस्त आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अमूमन आइसक्रीम को डेयरी प्रोडक्ट्स से बनाया जाता है, इसलिए अगर कोई लैक्टोज इनटॉलरेंट है तो उसके लिए समस्या और भी अधिक बड़ी हो सकती है। 

दांतों से जुड़ी समस्याएं

आइसक्रीम आपकी डेंटल प्रॉब्लम की वजह भी बन सकती है। दरअसल, इसमें शुगर काफी अधिक होता है और जब ओरल हाइजीन का ध्यान ना रखा जाए तो इससे दांतों में सड़न और कैविटी हो सकती है। इतना ही नहीं, चीनी के साथ आइसक्रीम ठंडी होने के कारण भी कुछ लोगों को दांतों में सेंसेटिविटी का अनुभव हो सकता है।

- मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

NTA Reform: प्रश्नपत्रों में चूक रोकने के लिए 4-Tier Security और 600 नए Experts का मास्टरप्लान

Sam Altman का बड़ा Prediction: आपके काम करने का तरीका बदल देगा ChatGPT, हर Meeting और Email पर होगी AI की नज़र

विनेश फोगाट का Brij Bhushan Sharan Singh पर बड़ा हमला, कहा- BJP दे रही है गुंडों को राजनीतिक संरक्षण

David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें