Summer Skincare Tips: चेहरे पर Ice Cube लगाना सही या गलत? Experts से जानें फायदे और नुकसान

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 28, 2026

समर सीजन में स्किन का ख्याल रखना काफी जरुरी होता है। कई लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखते हैं। गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही नजर आता है। अक्सर लोग चेहरे पर ठंडक और ताजगी देने के लिए बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस लेख में हम आपको गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे, नुकसान, सही तरीका और जरुरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे आप अपनी त्वचा की बेहतर देखभाल कर सकती हैं।

गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है

गौरतलब है कि गर्मी और धूप से गर्म हुई त्वचा को बर्फ तुरंत राहत पहुंचाती है और फ्रेश नजर आती है।

सूजन कम करने में मदद

अगर आप रोजाना सुबह चेहरे पर हल्की सूजन या आंखों के नीचे पफीनेस को कम करने में बर्फ का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है।

पोर्स अस्थायी रूप से टाइट दिखाई देते हैं

बर्फ लगाने से स्किन के पोर्स कुछ समय के लिए छोटे और टाइट नजर आ सकते हैं।

ऑयली स्किन को राहत

बर्फ के इस्तेमाल करने से स्किन पर अतिरिक्त तेल की वजह से होने वाली चिपचिपाहट को कुछ समय के लिए कम महसूस करा सकती है।

सन एक्सपोजर के बाद आराम

हल्की गर्मी या धूप के बाद त्वचा को ठंडक देने में मदद मिलती है।

चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान

 - अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं, तो आप सीधा स्किन पर बर्फ लगाएंगे, तो आपके चेहरे पर  लालपन और जलन हो सकती है।

 - अगर आप काफी देर तक बर्फ स्किन पर लगाते हैं, तो त्वचा रूखी महसूस हो सकती है।

 - अधिक ठंड के संपर्क से त्वचा की छोटी रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ सकता है।

 - जिन लोगों को ठंड से एलर्जी  (Cold Urticaria) हो सकती है, इन लोगों को बर्फ के यूज से बचना चाहिए।

 - बर्फ को बिना कपड़े लपेटे सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। 

चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका

- सबसे पहले बर्फ के टुकड़े को साफ और मुलायम कॉटन के कपड़े में लपेटें।

 - अब 30-60 सेकंड तक हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं।

 - एक ही जगह पर ज्यादा देर तक न रखें।

 - इसका इस्तेमाल दिन में 1-2 बार से ज्यादा न करें।

 - अगर आपकी स्किन पर जलन, कट या संक्रमण है तो बर्फ न लगाएं।

किन लोगों को बर्फ नहीं लगानी चाहिए?

 - जिन लोगों की स्किन संवेदनशील है।

  - ठंड से एलर्जी वाले लोग।

  - रोसैसिया या गंभीर त्वचा रोग से पीड़ित व्यक्ति।

 - चेहरे पर खुले घाव या संक्रमण होने पर। 

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया