ICICI की इस नई सुविधा से अब शुरू होगी वॉयस बैंकिंग सेवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

नयी दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने ‘अमेजन एलेक्सा’ और ‘गूगल असिस्टेंट’ पर अपनी वॉयस बैंकिंग (बोल कर निर्देश देने) सेवा शुरू की है। इससे बैंक के ग्राहक अपने खाते में बकाया, क्रेडिट कार्ड और अन्य जानकारी हासिल कर सकेंगे। अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट एक कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) आधारित सॉफ्टवेयर है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ स्पीकर जैसे कई उपकरण इन दोनों सेवाओं पर काम करते हैं। लोग इन सॉफ्टवेयर से काम करने वाले उपकरणों को बोलकर गाना सुनाने, समाचार सुनाने, उनके दिनभर के कार्यों की सूची बनाने जैसे निर्देश देते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि उसने अपने कृत्रिम मेधा पर आधारित चैटबॉट आईपाल को अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ जोड़ दिया है। इससे अब उसके ग्राहक बोलकर बैंकिंग सेवाओं के निर्देश देकर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर पंहुचा शेयर बाजार, सेंसेक्स 31,645, निफ्टी 9,261 के स्तर पर बंद

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह नयी सेवा उसके ग्राहकों को घर बैठे बैकिंग सेवाओं का लाभ उठाने का एक और नया विकल्प देगी। कंपनी ने कहा कि उसकी यह सेवा व्हाट्सएप आधारित ‘आईसीआईसीआई स्टैक’ जैसी नयी डिजिटल पहलों के अनुरूप ही है। आईसीआईसीआई स्टैक पर बैंकिंग से जुड़ी करीब 500 सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसमें डिजिटल बैंकिंग से खाता खोलना, ऋण समाधान, भुगतान समाधान, निवेश इत्यादि शामिल हैं। बैंक की वॉयस बैंकिंग सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को गूगल असिस्टेंट या एलेक्सा डाउनलोड करना होगा और उसे अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते से जोड़ना होगा।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा