आईसीआईसीआई बैंक ने बांड जारी कर 1,140 करोड़ रुपये जुटाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2018

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने निजी नियोजन के आधार पर बासेल तीन अनुपालन वाले बांड जारी कर 1,140 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि बैंक ने निजी नियोजन के आधार पर 11,400 बासेल तीन अनुपालन वाले बांड जारी किए हैं। बिना गारंटी वाले अतिरिक्त दीर्घकालिक टीयर-एक बांड डिबेंचर के रूप में जारी किये गये और इससे 1,140 करोड़ रुपये जुटाये गये हैं। 

आवंटन की तारीख 28 दिसंबर है। बॉंड पर 9.90 प्रतिशत सालाना दर से ब्याज देय होगा। इक्रा, क्रिसिल और केयर ने इन बॉंड को एए जमा रेटिंग दी है। बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.59 प्रतिशत चढ़कर 361.05 रुपये पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह