आईसीआईसीआई बैंक ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 15,000 रुपये की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया के बाद बचत खातों में न्यूनतम मासिक राशि की सीमा को 50,000 रुपये से घटाकर 15,000 रुपये कर दिया है। इससे पहले बैंक ने एक अगस्त से महानगरों में खुलने वाले नए बचत खातों के लिए यह सीमा 10,000 रुपये से पांच गुना बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी थी।

संशोधित मानकों के तहत कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) क्रमशः 7,500 रुपये एवं 2,500 रुपये कर दिया गया है। हालांकि नई शर्तें वेतन खातों, वरिष्ठ नागरिकों/ पेंशनभोगियों, बुनियादी बचतबैंक जमा खाता/ प्रधानमंत्री जनधन योजना और विशेष जरूरत वाले लोगों के खातों पर लागू नहीं होंगी। इसके साथ ही 31 जुलाई, 2025 से पहले बैंक में खोले गए बचत खातों पर भी इन बदलावों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

एमएबी वह न्यूनतम राशि है, जो ग्राहक को अपने खाते में न्यूनतम रखनी जरूरी होती है। इससे कम बैलेंस होने पर बैंक छह प्रतिशत या अधिकतम 500 रुपये (जो भी कम हो) का जुर्माना वसूल सकता है।

आईसीआईसीआई बैंक का यह कदम उस समय आया है जब भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और इंडियन बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकांश बैंक न्यूनतम राशि पर जुर्माना या तो हटा चुके हैं या उसमें कटौती कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Visakhapatnam Steel Plant में भीषण Accident: पिघला लोहा बना काल, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत!

Jaipur Masjid Demolition: JDA ने बताया अवैध अतिक्रमण, कमेटी का दावा- 1981 से है मस्जिद

Oman के पास US Navy पर हमले का आरोप, 24 Indian Sailors को लेकर डूब रहे जहाज में हड़कंप

INDIA गठबंधन की बैठक पर Sambit Patra का तंज: अब स्टेडियम नहीं, एक कमरे का ड्रामा!