ICMR ने कोरोना से जुड़े तथ्य छिपाए, आपराधिक जांच होनी चाहिए: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) पर उनके ‘राजनीतिक आकाओं को खुश करने’ के लिए कोरोना महामारी से जुड़े तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया और मांग की कि इस मामले में आपराधिक जांच होनी चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने यह भी कहा कि इस जांच के दायरे में आईसीएमआर के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भी लाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो के ‘नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड’ खंड का उद्धाटन 18 सितंबर को होगा

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया, ‘‘आईसीएमआर अपने काम में विफल रहा। यदि उचित समय पर सही कदम उठाया गया होता तो लाखों लोगों की जान नहीं जाती। प्रधानमंत्री ने इस साल की शुरुआत में कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली गई। उस समय के स्वास्थ्य मंत्री (हर्षवर्धन) ने भी कहा कि कोरोना को हरा दिया गया। इस कारण लोगों ने लापरवाही बरती।’’ माकन ने कहा, ‘‘इन वैज्ञानिकों ने जो कहा है कि उससे लगता है कि इसमें आईसीएमआर की आपराधिक संलिप्तता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उस समय के स्वास्थ्य मंत्री की भी संलिप्तता है। आईसीएमआर के प्रमुख लोगों, प्रधानमंत्री और उस वक्त के स्वास्थ्य मंत्री के विरूद्ध आपराधिक जांच होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक