ICMR ने जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- कोविड-19 के मृतकों की जानकारी उचित तरीके से की जाएगी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की मौत का कारण स्पष्ट तरीके से दर्ज किया जाएगा। कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखते समय मरीजों को निमोनिया, हृदय विकार और रक्तप्रवाह में थक्का जैसी बीमारियों का भी स्पष्ट वर्णन किया जाएगा। कोविड-19 महामारी में मृत्यु के कारण को दर्ज करने के इसके महत्व को समझाते हुए आईसीएमआर ने कहा कि कोविड-19 एक नई बीमारी है और ऐसी महामारी है जो सभी समुदायों, सभी देशों को प्रभावित कर रही है। भारत में इसके सुदृढ़ आंकड़ों की जरूरत है ताकि बीमारी से लोक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा सके और समय पर इसकी स्वास्थ्य हस्तक्षेप योजना तैयार की जा सके। 

भारत में कोविड-19 से होने वाली मौतों को उचित तरीके से दर्ज किए जाने के नए दिशा-निर्देशानुसार में आईसीएमआर ने कहा कि मौत का उचित कारण ना पता चल पाने लेकिन कोरोना वायरस के लक्षण होने पर ऐसे मामले ‘‘संभावित कोविड-19’’ मृतक श्रेणी में दर्ज किए जाएंगे। दिशा-निर्देशों के अनुसार लक्षण होने लेकिन जांच रिपोर्ट लंबित होने पर यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो उसे संदिग्ध मौत की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। वहीं लक्षण होने लेकिन जांच में कोविड-19 ना होने की पुष्टि होने पर उन्हें क्लिनिकल तरीके से महामारी विज्ञान से निदान की गई कोविड-19 की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। इसकी क्लिनिकल प्रस्तुति मामूली से गंभीर श्रेणी तक में होती है और बीमारी की गंभीरता, पुराना कोई रोग या मरीज की उम्र मौत के महत्वपूर्ण कारक हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण के बावजूद लक्षण नहीं दिखने वाले लोगों का अध्ययन करेगा ICMR 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिससे सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई। वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर