Fairfax deal के बाद IDBI Bank के शेयर में 7.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 53,000 करोड़ रुपये (5.5 अरब डॉलर) में खरीदने के सौदे की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को बैंक के शेयर में 7.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर शेयर 7.54 प्रतिशत टूटकर 83.62 रुपये पर आ गया। एनएसई पर इसमें 7.48 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 83.62 रुपये पर कारोबार करने लगा।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने फेयरफैक्स की अनुषंगी कंपनी एम/एस 10955230 कनाडा इंक को रणनीतिक खरीदार के रूप में मंजूरी दी है। यह कंपनी सरकार की 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 26,620 करोड़ रुपये में और सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 26,440 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

प्रमुख खबरें

CBI Investigation से पहले फैसला क्यों? Ankita Bhandari केस में बोले Rahul Gandhi- पीड़ितों की आवाज दबाती है सरकार

Smriti Mandhana की अगुवाई में Zimbabwe से पहली द्विपक्षीय T20 सीरीज खेलेगा भारत

Parminder Singh Jhota की हत्या पर Punjab Bandh, Amritsar में भारी पुलिस बल तैनात

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप