रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश में मदद करने वाले लोगों की पहचान की जाए: एन बीरेन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

इम्फाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में रोहिंग्या समुदाय के लोगों की मौजूदगी पर चिंता जताते हुए कहा है कि ऐसे लोगों की पहचान की जानी चाहिए जो उन्हें राज्य में आने में मदद कर रहे हैं और उन्हें शरण दे रहे हैं। मुख्यमंत्री इम्फाल के तुलीहाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार को रोहिंग्या समुदाय के छह लोगों की गिरफ्तारी की घटना की जिक्र कर रहे थे। यह लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिए नयी दिल्ली से यहां पहुंचे थे।

सिंह ने मंगलवार को ‘देशभक्ति दिवस’ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘यहसंकेत है कि उनमें से बहुत से लोग राज्य में पनाह ले रहे हैं और हमें उन लोगों की पहचान करनी होगी जो विभिन्न जगहों से रोहिंग्याओं के अवैध प्रवेश में मदद कर रहे हैं।’’मुख्यमंत्री ने लोगों से रोहिंग्याओं का पता लगाने और उन्हें मणिपुर लाने वाले एजेंटों की पहचान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्होंने पहल नहीं की तो पहले से ही कम मणिपुर की आबादी आने वाले समय में गायब हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में करारी हार से मणिपुर कांग्रेस में हाहाकार, 12 विधायकों ने पीसीसी पद छोड़े

गौरतलब है कि डीआईजी टी नगासंगवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था कि पुलिस जांच से पता चला है कि छह रोहिंग्याओं को दिल्ली में एक मदरसे में प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें दिल्ली तथा मणिपुर के कुछ एजेंटों की मदद से यहां लाया गया था।  उन्होंने बताया कि रोहिंग्याओं ने स्वीकार किया कि वे म्यामां के यांगून और मंडालय के रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 की एडवांस बुकिंग में जलवा, अब तक बिकी 37 हजार से ज्यादा टिकटें

क्या सच में इमरान खान की मौत हो गई? PTI बोली- 20 लाख लोग तैयार रहे

Shaurya Path: Kargil War के दौरान क्या America ने सचमुच India के GPS Signals Degradation कर धोखा दिया था?

Kerala Drug Row: कासरगोड ड्रग्स मामले में VD Satheesan पर CPI(M) का बड़ा हमला, बताया गंभीर Drug Connection